कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों जन संपर्क अभियान में जोर शोर से लगे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने चेन्नई में स्टेला मैरिस कॉलेज में छात्राओं को संबोधित किया और उनसे संवाद किए। यहां उन्होंने छात्राओं से वन टू वन बात की।उन्होंने इस दौरान कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। यहां एक छात्रा से बात करते हुए उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने उनसे कुछ सवाल करने के लिए अपनी सीट से उठी। उसने माइक हाथ में लेकर कांग्रेस अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा- हाय सर। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह उन्हें सर नहीं बस राहुल कहें। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे सर नहीं क्या आप मुझे राहुल बुला सकती हैं। इस तरह से मैं ज्यदा कंफर्टेबल महसूस करुंगा। इतना सुनने के बाद वह छात्रा शर्मा गई और फिर उसने हाय राहुल कहकर अपने सवालों को दोहराया। उसने कहा कि मुझे नर्वसनेस हो रही है। इस दौरान वहां मौजूद राहुल गांधी के अलावा अन्य सभी छात्राएं भी जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। राहुल गांधी भी इसदौरान मुस्कुराते हुए नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कॉलेज छात्रा से कहा कि ‘मुझे सर नहीं, राहुल कहो’ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वा
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

