AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने SIT 11 जमीनों के कागज सौंपे हैं। आरोप है कि राम मंदिर से जुड़े लोगों ने पहले सस्ते रेट पर स्थानीय लोगों से इन जमीनों को खरीदा, फिर कई गुना ज्यादा रेट पर राम मंदिर ट्रस्ट को बेच दिया !!
1– दिनांक 18/03/2021 को कुसुम पाठक हरीश पाठक से 4 करोड़ 97 लाख 76 हज़ार की जमीन, चंपत राय द्वारा 8 करोड़ में खरीदी गई, जिसमें गवाह के रूप में भाजपा के तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा शामिल थे।
2/3– दिनांक 18/03/2021 को सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने कुसुम पाठक हरीश पाठक से गाटा संख्या 243,244,246, 2 करोड़ में खरीदी और तुरंत ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 18.5 करोड़ में बेच दी। उल्लेखनीय बात यह है कि जमीन के खरीदने और बेचने, दोनों मामले में गवाह भाजपा के तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा थे। यह करीब 16.5 करोड़ का घोटाला है।
4– दिनांक 20/02/2021 को गाटा संख्या 138, 41 लाख 60 हजार की जमीन, जगदीश कुमार मिश्रा ने 2 करोड़ में चंपत राय को बेच दी। इस जमीन के भी गवाह ट्रस्ट के सदस्य अनिल कुमार मिश्रा थे।
5– दिनांक 21/02/2021 को भाजपा के तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीप नारायण ने महंत देवेंद्र प्रसाद आचार्य से गाटा संख्या 135, 20 लाख रुपये में खरीदा और 11/05/2021 को 2.5 करोड़ में चंपत राय को बेच दिया। इस जमीन को बेचने में गवाह ट्रस्ट के सदस्य अनिल कुमार मिश्रा थे। भाजपा के तत्कालीन मेयर के भतीजे को 2 करोड़ 30 लाख रुपए का फायदा हुआ 1
6– दिनांक 14/05/2020 को भाजपा के तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीप नारायण को गाटा संख्या 36, सावित्री देवी से दान में प्राप्त हुआ और यही जमीन 20/02/2021 को दीप नारायण ने चंपत राय को 1 करोड़ में बेच दिया।
7– दिनांक 20/05/2021 को महंत ब्रिज मोहन दास ने गाटा संख्या 82,131,134,132,135, 92 लाख 50 हजार की जमीन चंपत राय को 5 करोड़ 60 लाख में बेच दी। गवाह ट्रस्ट के सदस्य अनिल कुमार मिश्रा थे।
8– दिनांक 27/03/2021 को 51 लाख 80 हजार, महंत रघुवर शरण के जमीन चंपत राय ने कितने में खरीदी ये जांच का विषय है
9– दिनांक 11/05/2021 को गाटा संख्या 153, 82, 45 लाख 24 हजार की जमीन यशोदा नंदन त्रिपाठी से चंपत राय ने कितने में खरीदी यह जांच का विषय है।
10– दिनांक 02/04/2024 को गाटा संख्या 247, 2 करोड़ 92 लाख 86 हजार की जमीन महंत मुरली दास से चंपत राय ने 23 करोड़ 61 लाख में खरीदी। जबकि SDM द्वारा ये सत्यापित किया गया है कि यह जमीन नजूल की है।
11– दिनांक 16/11/2023 को 9 करोड़ की जमीन आलोक बंसल, मनीष बंसल, शिवानी बंसल से चंपत राय ने 55 करोड़ 47 लाख 31 हजार 800 में खरीदी। उक्त जमीन ट्रस्ट के द्वारा लगभग 47 लाख रुपए प्रति बीसवां में खरीदी गई जबकि उसी स्थान के निकट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 4 लाख 40 हजार रुपए बीसवां जमीन खरीदी गई।

