सीएम मोहन यादव को दिल्ली बुलावा, सियासी हलचल तेज।

दिल्ली में बड़े राजनीतिक डेवलपमेंट के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिल्ली बुलाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, मोहन यादव को रात में ही दिल्ली पहुंचना था,

लेकिन खराब मौसम के चलते उनकी यात्रा टल गई।

अब वह सुबह की फ्लाइट से दिल्ली पहुंच सकते हैं।

अचानक दिल्ली बुलावे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

ज़मीन खरीद के गंभीर आरोपों से घिरे सीएम मोहन यादव को दिल्ली आने को कहे जाने पर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है।