📌कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेश सधारा के नेतृत्व में
दर्जनों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
उरई (जालौन)
अपना दल (एस) के जिला कार्यालय उरई पर साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी स्थानीय समस्याओं व शिकायतों को लेकर गुहार लगाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रभावी कार्यवाही की।

साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान बिजली कटौती, पेयजल संकट, सड़कों की मरम्मत और राजस्व से जुड़े कुल 15 मामले सामने आए। जनमानस को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने मौके से ही संबंधित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को सरकारी दूरभाष के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही, सभी शिकायतों का विधिवत ब्यौरा तैयार कर समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को लिखित पत्र प्रेषित किए गए
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ही अपना दल (एस) की लोक-कल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रीय नेतृत्व की विकासपरक सोच से प्रभावित होकर दर्जनों स्थानीय नागरिकों व प्रबुद्ध युवाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता अभियान उरई विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेश सधारा के कुशल नेतृत्व में चलाया गया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए साथियों का जिलाध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर संगठन में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से: ब्रजेश सधारा (विधानसभा अध्यक्ष उरई) रामबाबू कुशवाहा (विधानसभा महासचिव उरई) जितेन्द्र कुमार (आई.टी. मंच जिलाध्यक्ष) आशीष बजाज (जिला सचिव – कोंच) गोलू सिंह उर्फ लोकेन्द्र, जीतेन्द्र सिंह परिहार व शिवम शाक्य, घुसियाँ, अजय चौधरी, बबली कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, दीपक कुमार, इजिहार मंसूरी, करन, विवेक सागर, सिद्धार्थ, सत्यम, आशीष बजाज, सौरभ पटेल, अनुज पटेल, मनीष कुशवाहा, कृष्ण बिहारी, गजेंद्र कुशवाहा, कमल साहू एवं स्थानीय पत्रकार बंधुओं सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

