झांसी । अपनी जनता पार्टी ने बुन्देलखंड को बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी देते हुए झांसी निवासी भगवत नारायण कांछी को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा किए गए इस मनोनयन के बाद झांसी सहित पूरे बुन्देलखंड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Img 20260514 wa0060
भगवत नारायण कांछी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों में मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से बुन्देलखंड में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा।

मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। समर्थकों ने कहा कि भगवत नारायण कांछी के नेतृत्व और अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामनाएं की।

Addtext 05 31 06.59.09