जालौन-जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में मौके पर जांच आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने लंबित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे जनशिकायतों की नियमित समीक्षा करें और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।