झांसी।छावनी क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे सितंबर माह चलाए गए निरंतर स्वच्छता अभियान के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छावनी परिषद झांसी कैंट के सीईओ अभिषेक आजाद के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।
इसी क्रम में 24 सितंबर को खेल प्रतियोगिताओं तथा 30 सितंबर को सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में एफ-9 स्टेशन हेडक्वार्टर झांसी के सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कर्मचारियों ने 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, कबड्डी और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का स्व. श्री अमृत लाल मानव सेवा समिति झांसी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने सम्मान किया। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का कार्य समाज के स्वास्थ्य और स्वच्छता से सीधे जुड़ा है। ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।
कार्यक्रम में गौतम कुमार, बब्लू माली, किशन खरे, शतीष गांचले, जितेंद्र कन्जैरिया, राजेश कुमार, गगन, अंकित बग्गन, वीरेंद्र तेजी, गणेश कुमार, मूलचंद्र, राजू चन्डरिया, विवेक, शिवम, सुमित, रितिक, अमोल, चंदन, ऋषि चौहान, विजय कुमार, निहाल सिंह, सनी नरवारे, वीरू वाल्मीकि, अभिलाष कुमार, अजय कुमार,अनिल कुमार, कपिल कुमार,गोविंद राय, दीपक कुमार,नीतिश कुमार, रवि डागौर, मनीष कुमार, रवि कन्जैरिया,विनोद कुमार, राजकुमार,रामनिवास, राहुल कुमार, विकास,विजय परिहार,विशाल,आयुष कुमार,भवानी सिंह, राज, नीरज, राममोहन और सुरेश सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार (बंटी) कन्जैरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय भागीदारी की अपील की।

