📌हड्डी रोग से ग्रसित 63 मरीज आए कैंप में, 04 मरीज को घुटना प्रत्यारोपण के लिए चिकित्सालय में किया गया भर्ती।
_राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना 2018 से ही संचालित है। सभी विभागों में आयुष्मान कार्ड से भर्ती मरीजों का इलाज होता है। आर्थोपेडिक डिपार्मेंट का यह प्रयास सराहनीय है, आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जायेंगे।_ ….डॉ अरविंद त्रिवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन।
_आयुष्मान योजना में जिले में 1.38 लाख परिवारों के 4.8 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 41 अन्य चिकित्सालय जिले में योजनांतर्गत सूचीबद्ध है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय के आर्थोपेडिक डिपार्मेंट में आयुष्मान कार्ड से इलाज और सर्जरी की सुविधा निशुल्क दी जाती है।डॉ हरिनंदन प्रसाद, सीएमओ, जालौन।

कैंप में 04 मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। आगे भी इस तरह के विशेष शिविर का आयोजन आयुष्मान योजना में किया जाएगा।डॉ सिद्धार्थ अग्रवाल, एचओडी, आर्थोपेडिक डिपार्मेंट, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन।
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आर्थोपेडिक डिपार्मेंट में एचओडी डॉ सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम के द्वारा आयुष्मान कार्ड धारकों के हड्डी एवं जोड़ के रोग से ग्रसित मरीजों को विशेष कैंप में देखा गया। कुल 63 मरीज ने आज के कैंप में विशेषज्ञ आर्थोपेडिक सर्जन से उपचार प्राप्त की। शिविर ने 04 ऐसे मरीज जिन्हें घुटना प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्थोपेडिक डिपार्मेंट में आयुष्मान शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी के द्वारा किया गया। शिविर में डॉ सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ साथ डॉ अंकित साहू, डॉ जीतू यादव, डॉ सलीम आजमी, डॉ सागर बंसल एवं डॉ सुजीत ने कैंप में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल सपोर्टिंग टीम में मानवेंद्र कुशवाहा, इमरान, राजू, प्रीति ने सहयोग किया। सीएमओ कार्यालय से आयुष्मान योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा एवं एआरओ अंकिता त्रिपाठी ने शिविर में आए आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से आयोजित कैंप में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा।

आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि आगे भी इस तरह के विशेष शिविर का आयोजन आयुष्मान योजना के लाभार्थी मरीजों के लिए आयोजित की जाएगी। इस शिविर में घुटना प्रत्यारोपण से संबंधित मरीजों को ही अस्पताल में एडमिट किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत भी 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में योजनांतर्गत नि:शुल्क किया जाएगा।

आयुष्मान योजना में जिले के सूचीबद्ध मुख्य सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल, जहां आयुष्मान कार्ड धारकों को नि:शुल्क इलाज प्राप्त होता है: राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्याम आई केयर हॉस्पिटल, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, महान हॉस्पिटल, नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, नेत्रा आई केयर, प्रगति हॉस्पिटल, कान्हा हॉस्पिटल, उर्मिला हॉस्पिटल।

