नई दिल्ली / जालौन। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से उनके दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जनपद जालौन के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जयकरण सिंह ने एक शिष्टाचार व सारगर्भित मुलाकात की।
इस दौरान अत्यंत आत्मीय माहौल में समसामयिक राजनीतिक विषयों, विधिक सुधारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई। भेंट के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सिंह ने जनपद जालौन के अधिवक्ताओं एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से भी केंद्रीय मंत्री जी को अवगत कराया।


