जालौन। नगर के कोंच चौराहा स्थित मां कर्मा बाई राम जानकी मंदिर में शुक्रवार 06 मार्च 2026 को तैलिक साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 15 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली मां कर्मा बाई की जयंती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की गई कि वे सपरिवार उपस्थित होकर जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाएं।
होली मिलन समारोह में संगीत मंडली द्वारा पारंपरिक फाग गीतों का भी गायन किया गया, जिससे माहौल होली के रंग में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर साहू समाज जिलाध्यक्ष राम साहू, महामंत्री हरिशंकर साहू,दयाराम साहू,रामप्रकाश साहू, लालू साहू, राम साहू,रामकरण साहू, नारायणदास साहू, शिव नारायण साहू, रूपेश साहू, संतराम साहू, प्रताप साहू सहित साहू समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।