जनपद जालौन के उरई नगर में आम आदमी पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट विनय चौरसिया ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन मौजूद रहे।
प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन के उरई आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने मच्छर चौराहा पहुंचकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी तथा सरदार पटेल चौराहे पर वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात उरई स्थित सिद्धीविनायक अस्पताल (हड्डी मिल के पास) के पास आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दिल्ली से आए सीताशरण, जिला प्रभारी पुत्तू सिंह कुशवाहा, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा चौरसिया, प्रांत सचिव प्रखर बाजपेई, जिला महासचिव धीरेन्द्र चौधरी, संगठन मंत्री गौरव चौधरी मिनौरा सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में संगठन विस्तार और आगामी जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
अपने संबोधन में प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि मजबूत संगठन ही परिवर्तन की आधारशिला है।
उन्होंने घोषणा की कि पार्टी आगामी पंचायत चुनावों में पूरी तैयारी और मजबूती के साथ प्रत्याशी उतारेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के अंत में पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की सक्रियता का संकेत दिया।

रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।