📌संस्था की ओर से 6 जोड़ों का विधि-विधानपूर्वक विवाह कराया गया

वाराणसी। विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी की पावन धरती पर स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान द्वारा एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में संपन्न हुआ, जिसमें संस्था की ओर से 6 जोड़ों का विधि-विधानपूर्वक विवाह कराया गया।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताशुभम सेठ गोलू ने बताया,, कि काशी केवल एक नगर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यहाँ होने वाला हर शुभ कार्य विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। भारतीय संस्कृति में विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों, दो संस्कृतियों और दो जीवनों के सपनों का पवित्र संगम होता है। यह प्रेम, विश्वास, समर्पण और जिम्मेदारी का आजीवन बंधन है।

Img 20260309 wa0033

कार्यक्रम के दौरान सूरज दयाल सेठ ने बताया सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। ऐसे कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बनते हैं और समाज को एकजुट होकर सेवा कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।इस पुनीत आयोजन के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक रवि सराफ, विष्णु दयाल सेठ, कमल कुमार सिंह एवं किशोर कुमार सेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Img 20260309 wa0032

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेठ, तुषार सेठ, अंकित सेठ सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखी, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए भगवान बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद की प्रार्थना की गई।

Addtext 12 06 11.07.31