आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर की अध्यक्षता में जनपद के सभी सेक्टर एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

Img 20261121 wa0035
प्रशिक्षण में वल्नरेबिलिटी मैपिंग और क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिह्नांकन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आवंटित क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण कर मतदाताओं को डराने, धमकाने या प्रलोभन देने वाले तत्वों की पहचान करें, संवेदनशील क्षेत्रों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार करें और मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी न्यूनतम सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करें।
अंत में ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मॉक पोल और मत सत्यापन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और राज्य स्तरीय ट्रेनर राघवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।