उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों का स्वागत समारोह भाजपा कार्यालय उरई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की।

इस अवसर पर उरई नगर प्रथम मंडल में शीतल सेगर, उरई द्वितीय में राजेंद्र शर्मा तथा कोंच ग्रामीण मंडल में सोनू पटेल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र प्रताप, अग्निवेश चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, नीरज दुबे, आकाश गहाई, भगवती शरण, अनीता वर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीतिक चर्चा के साथ हुआ।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।