उरई/जालौन।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 15 जनवरी से 15 अप्रैल 2026 तक जिले में 90 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को 2.49 लाख लाभार्थी की सूची मिली है जिनके आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनाए गए हैं। इस सूची में 1.5 लाख लाभार्थी सामाजिक आर्थिक जातिगत आधारित जनगणना 2011 (एसईसीसी) के और 91 हजार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवारों के सदस्य हैं। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान सूची में शामिल किए गए 93% परिवारों में कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवा दिया है, लेकिन पात्र परिवारों के चिन्हित सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाने में जालौन में कुल 62% लोगों का ही कार्ड बन सका है।

आयुष्मान योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष ने बताया कि जिले में 91 हजार लाभार्थी की सूची जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से सभी पूर्ति निरीक्षकों एवं क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों को दिया गया है एवं राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड कोटेदारों से बनाने के लिए उनकी ऑपरेटर आईडी भी बनाई गई है। अभी जिले में 150 से 200 आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कोटेदारों को बताया गया है कि या तो वे लाभार्थी को सूचित कर दें कि अपना कार्ड आयुष्मान मित्र से अथवा पंचायत सचिवालय में बनवा लें या कोटेदार अपने ऑपरेटर आईडी से ही कार्ड बना कर लाभार्थी को दे दें।
_स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त सूची सभी पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से कोटेदारों को दिया जा रहा है, राशन वितरण दिवस में कोटेदार अपने वितरण केंद्र पर लाभार्थी के कार्ड बनाएंगे_…..जिला पूर्ति अधिकारी, जालौन।
📌इन मुख्य बिंदुओ पर बनेगा आयुष्मान कार्ड: कुल पात्र लाभार्थी: 6.4 लाख
अवशेष लाभार्थी: 2.49 लाख
जिसमें से 1.5 लाख SECC सूची के, और 91 हजार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के सदस्य हैं।
आधार सीडेड डाटा है अंत्योदय और पात्र गृहस्थी का, आसानी से बनते हैं आयुष्मान।
अंत्योदय और पात्र गृहस्थी 6 सदस्यों वाले परिवार के सदस्य कहां बनवाए अपना आयुष्मान कार्ड:
1. पंचायत सचिवालय में
2. आयुष्मान आरोग्य मंदिर में
3. सभी सूचीबद्ध चिकित्सालय में, जैसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय और सीएचसी पीएचसी में।
4. स्व पंजीकरण करते हुए आयुष्मान ऐप से।
_सूची में से मृतक, विस्थापित और विवाहिता का आयुष्मान कार्ड भी इस 90 दिवस के अभियान में अलग किया जा रहा है। अंत्योदय राशन कार्ड में जिन पात्रों के नाम और जन्म तिथि में आधार कार्ड से भिन्नता है वे पहले अपना राशन कार्ड में नाम सुधार करवाएं।

