उरई(जालौन)।नगर जालौन में बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय जालौन में केंद्रीय श्रम संगठनों एवं औद्योगिक संगठनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाते हुए ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जालौन शाखा कार्यालय में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों आर्थिक नीतियों के खिलाफ बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के प्रस्ताव के विरोध में पुरानी पेंशन के मुद्दों पर जालौन शाखा कार्यालय के सभी थर्ड क्लास और फोर्थ क्लास के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे।
सुबह से ही झंडा बैनर के साथ गेट पर पूर्ण तालाबंदी रही और दिन भर जोरदार सरकार के विरोध में नारेबाजी होती रही कर्मचारियों के विरोध के कारण अधिकारी बेबस नजर आए कानपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन की यूनिट जालौन के अध्यक्ष सुशील कुशवाहा और सचिव अफसर अहमद और राम मोहन के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन दिन भर चलता रहा।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री अफसर अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जन विरोधी है तथा बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की है निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है एवं श्रमिकों के अधिकारों को दबाया जा रहा है।
सरकार सार्वजनिक संस्थाओं और देश के पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों को सौंपने का काम कर रही है।
जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के लिए दशकों से मजबूती प्रदान की है।
सभी साथियों से जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक व्यापक जन आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
सभा को संबोधित करते हुए कामरेड सुशील कुशवाहा ने कहा कि इस समय देश में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है स्थाई नौकरी की जगह आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है जो कि देश हित में नहीं जनता से एकजुट होकर इसकी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया गया तथा सरकार से मांग की गई कि भारतीय जीवन बीमा निगम में थर्ड क्लास और फोर्थ क्लास में भर्ती शीघ्र करें एनपीएस यूपीएस समाप्त करके सभी के लिए एक समान पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए सभा को संबोधित करते हुए।
राम मोहन ने कहा नए लेबर नियमों के माध्यम से श्रमिक वर्ग के संघर्ष और संगठित होने के अधिकारों को खत्म करने के प्रयासों को बंद किया जाए भारतीय जीवन बीमा निगम सहित देश के महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को कमजोर करने व उनके निजीकरण की कोशिशें को बंद किया जाए भारत सरकार जन विरोधी नीतियों को अपनाना बंद करें गरीब मजदूर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से हल करें और पुरानी पेंशन को लागू करें सार्वजनिक संस्थाएं जो जनता के विश्वास से खड़े हुए हैं उनके निजीकरण के प्रयास को बंद किया जाए यदि सरकार ने श्रम संगठनों की मांगों को नहीं माना तो सरकार सरकार के विरोध में एक व्यापक जोरदार जन आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर-कामरेड अफसर अहमद,कामरेड सुशील कुशवाहा, कामरेड राम मोहन निरंजन,कामरेड संत कुमार सिंह,कामरेड मुरारी,कृष्ण कुमार,कामरेड मुकेश,विजय शेखर गजेंद्र इमरान राम कुमार आशीष कामरेड अमित कामरेड सुशांत कामरेड मधुकर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

