📌शासन द्वारा मर्ज किये जा रहे प्राथमिक विद्यालयों के विरोध मे DM जालौन को दिया गया ज्ञापन
जनपद जालौन के मुख्यालय उरई मे कळक्ट्रेट परिसर मे बहुजन महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति उ0प्र0 सहित चार पाँच अन्य संगठनों ने महामहिम राज्यपाल महोदय उ०प्र० लखनऊ और जिलाधिकारी जालौन को सम्बोधित करते हुये नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जिसमे कहा गया कि
उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय न सिर्फ शिक्षा विरोधी है बल्कि यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 21A शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) और नीति निर्देशक तत्वों के अनुच्छेद 46 सामाजिक न्याय की मूल भावनाओं के खिलाफ है। सरकार गांव के बच्चों को विशेषकर वंचित वर्ग, समाज के सभी वर्गो के गरीब बच्चों, दलित आदिवासी, पिछड़े आदि वर्गो के बच्चें शिक्षा से दूर हो जायेगें, जिन स्कूलो को छोटा कहकर बन्द किया जा रहा है वे ही गांव के बच्चों के लिए आत्म विश्वास सामुदायिक जुड़ाव एवं जीवन की बुनियादी पहचान है व इस नीति से B.Ed., BTC, TET उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ जायेगा।
मर्जर किये जा रहे विद्यालयों की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाये इस दौरान सहयोगी संगठन मे
बहुजन नायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति जालौन, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति जालौन, लोक माता अहिल्या बाई होल्कर कर्मचारी संघ जालौन, रैपिड एक्शन फोर्स उरई जालौन
करूणा महिला संघ उरई ने अपनी भूमिका अदा की।
संगठन कार्यकर्त्ता मे रामऔतार सिंह,गौतम,रमाकान्त दोहरे,भगवती शरण पांचाल, सुधाकर राव गौतम,श्रृद्धा चौरसिया,शशिकांत प्रभाकर रमेश कुमार श्रीवास,गजेन्द्र गौतम,प्रदीप कुमार महतवानी,सुन्दर सिंद्ध शास्त्री ‘सुगत रामप्रकाश गौतम,संत कुमार शिरोमणी, रामप्रकाश गौतम,संत कुमार शिरोमणी,भूपेल्दै सिंह दोहरे, प्रेम बाबू,अनिरुद्ध सिंह निरंजन,अमर सिंह,वेन्द्र कुमार सिरोलिया,पुनीत कुमार भारती,महेन्द्र कुमार,राजेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
🙋♂️ये भी देखे


