जालौन। मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने के अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एआरटीओ सौम्या पाण्डेय ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रूरामल्लू के बूथ संख्या 89 और 90, शहजादपुरा के बूथ संख्या 85 और 86 तथा हरक्का के बूथ संख्या 103 पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से छूटे सभी पात्र नागरिकों से संपर्क कर उनके फॉर्म-6 भरवाए जाएं और नाम जोड़ने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से भी बातचीत कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
सौम्या पाण्डेय ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए महिलाओं सहित सभी पात्र नागरिकों को जागरूक करना और उन्हें मतदाता सूची से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।

रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।