उरई (जालौन)।जालौन तहसील के ग्राम गायर में हाल ही में गंभीर बीमारी के कारण धर्मेंद्र पुत्र बसंत लाल दोहरे की मृत्यु हो गई थी। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी और पांच छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले धर्मेंद्र की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इसी दुखद घटना के बाद बुधवार को जालौन-भोगनीपुर-गरौठा के सांसद नारायण दास अहिरवार ने गायर गांव पहुंचकर मृतक के परिवार से मुलाकात की।
सांसद ने धर्मेंद्र की पत्नी और बच्चों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों की समस्याएं भी सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर-ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयसिंह, आमिर मंसूरी, महाराज सिंह, अंकित,अरुण कुमार,जुम्मन, शाहरुख, दीपू, अर्जुन, मोहर सिंह, बलवीर सहित, अंकित समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
सांसद के इस दौरे से गांव में उम्मीद की किरण जगी है कि शोकग्रस्त परिवार को शीघ्र ही आवश्यक सहायता प्राप्त होगी।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जालौन उत्तर प्रदेश।

