राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत होने पर ‘आप’ की जिला इकाई ने किया मिस्ठान वितरण
आज हर आम आदमी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए बहुत खुशी का दिन साबित हो रहा है।

दरसल आप पार्टी के अगुवा उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिल गयी है।और इसी खुशी में केंद्रीय कार्यलय से लेकर जिले स्तर तक के कार्यालय में जोश और ऊर्जा से भरी नजर आ रही है।

और इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी ने जनपद जालौन में सभी कार्यकर्ताओं ने मच्छर चौराहा उरई के पास सड़को पर आम जनता को
मिष्ठान वितरण कर और एक दूसरे को लड्डू खिला कर अपनी खुशी जाहिर की।

इस दौरान-आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एड विनय चौरसिया जिला महासचिव धीरेन्द्र चौधरी
प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग प्रखर बाजपेई
जिला अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ गौरव चौधरी धीरेन्द्र चौधरी जिला महासचिव जालौन शीलू ठाकुर,किसान प्रकोष्ठ,जिलाध्यक्ष भूपसिंह राजपूत,प्रदेश सचिव व्यापार प्रकोष्ठ हरिकिशन कारण,जगदीश गुप्ता,महेन्द्र प्रजापति,राम-लखन पाल,महेन्द्र ददरी, किशोर मामा, वरूण दुवेदी,मिथलेश सोनी, आदि महत्वपूर्ण सम्मानित साथी उपस्थित रहे।।

फ़ोटो परिचय-दिल्ली के राज्यसभा सांसद संजय सिंह।

 

रिपोर्ट-अजय सोनी के साथ अमित कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।