उरई(जालौन)। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उरई का वर्ष 2023-24 हेतु निर्वाचन शंकर बैंकट हाल उरई में निर्वाचन अधिकारी रमाकांत द्विवेदी युधवीर कंथरिया ने सर्व सम्मति से निर्वाचन संपन्न करवाया इस अवसर पर रीजनल मंत्री इं अजय इटौरिया राष्ट्रीय उप चेयरमैन समग्र ग्राम जीवन राम गुप्त, ’प्रान्तीय महासचिव अजय महतेले का सान्निध्य रहा। वर्तमान में कार्यरत अध्यक्ष नवीन विश्वकमा, सचिव राजेश चन्द्र गुप्ता संयोजिका ममता दोहरया थी। सत्र 2023-24 हेतु नवीन कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सहमति से आम सभा के सदस्यो ने अध्यक्ष राजेश निगोतिया, सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष रवि इटोदिया तथा महिला संयोजिका श्री मती ऊषा निरंजन जी को चुना गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारणी को बधाई दी रीजनल मंत्री अजय इटोरिया ने निर्वाचित दायित्व धारियों को शुभकामनाए देते हुये कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग देने का कहा। नव निर्वाचित टीम के अध्यक्ष राजेश निगोतिया सचिव प्रवीण गुप्ता कोषाध्यक्ष रवि इटौद या ने शाखा के सदस्यों के सहयोग से शाखा को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। मिटिंग में हरिमोहन पुरवर, डा. रामकिशोर पहारिया, भूपेन्द्र टोनी, लखन लाल, चन्द्र भान गुप्ता, संजय सुहाने, विजय बंसल उपस्थित रहे।
राजेश निगोतिया बने भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उरई के अध्यक्ष
