सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संगोष्ठी में जुटे भाजपाई

कोंच(जालौन)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के अभिभाषण पर नगर के मालवीय नगर शक्ति केंद्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति प्रदान की वहीं पूर्व महामंत्री अमित उपाध्याय ने विधायक का स्वागत करते हुए कार्यक्रम पर प्रकाश डाला राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अभिभाषण पत्र के चार भाग को भाजपा पदाधिकारी नरेश वर्मा, गौरव तिवारी,अंजू सिंह ठाकुर शक्ति केंद्र प्रभारी,अशोक नगरिया शक्ति केंद्र संयोजक ने उपस्थित लोगो को पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश प्रदेश की छवि बदली प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की और अपना कदम बढ़ा चुका है और भारत हर क्षेत्र विकास कर रहा है इस मौके पर सर्वचारण वाजपेई, सुदर्शन महंत, शंभूदयाल, अशोक नगरिया, अंजू ठाकुर,भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया,पूर्व महामंत्री अमित उपाध्याय,महामंत्री ओपी कुशवाहा,सुनील कांत तिवारी पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,महेंद्र सोनी लला,सुनील शर्मा, अवध यादव, नरेश कुशवाहा, दीपक गर्ग बेटू, सौरभ पुरवार, मुकेश राठौर, नरेश कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, विक्रम ठाकुर, कुलदीप कुशवाहा, मनीष नगरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :

राजधानी एक्सप्रेस रोडवेज बस का फीता काटकर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने शुभारंभ किया

Ajay Swarnkar

मनुष्य को जीवन में एक पेड़ जरुर लगाकर उसे सुरक्षित भी रखना चाहिए-शालिगराम पांडेय

AMIT KUMAR

जालौन-भारतीय वीर दल राष्ट्रीय पार्टी का मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.