सोनी न्यूज़
जालौन

IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद को मिला प्रथम स्थान: जिलाधिकारी

उरई(जालौन)। जिलाधिकारी चांदनी सिंह के कुशल निर्देशन में माह फरवरी 2023 में शिकायतों के निस्तारण में जनपद जालौन एवं तहसील कोंच को प्रदेश के शीर्षस्थ प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों ने आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया है। आईजीआरएस शिकायत निस्तारण प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर समस्त अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण इसी प्रकार से समयबद्धता व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रत्येक माह प्रदेश स्तर पर रैकिंग जारी की जाती है। जनपद जालौन को माह जनवरी 2023 में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था, माह फरवरी 2023 में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों की समीक्षा गम्भीरता से की जाती है और शिकायतकर्ता से निस्तारण का फीडबैक भी लिया जाता है। शिकायतों की गुणवत्तापूवर्क निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा भी निरन्तर समीक्षा एवं निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता है। अपर जिलाधिकारी पूनम निगम द्वारा ने बताया कि माह फरवरी 2023 में कुल 2023 शिकायतों प्राप्त हुयी है। मुख्यमंत्री सन्दर्भ 52 आनलाइन सन्दर्भ 551, जिलाधिकारी सन्दर्भ 454, पीजी पोर्टल 68 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 652 एवं अन्य 246 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद ने आईजीआरएस निस्तारण के लिए निर्धारित प्राप्तांक 140 अंक में 137 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

ये भी पढ़ें :

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई तिरंगा यात्रा।

AMIT KUMAR

जालौन-लखनऊ में आयोजित एक सम्मेलन में जनपद की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

AMIT KUMAR

SDM कोंच को सौंपा तंजीम गुलामाने मुस्तफ़ा सोसायटी ने 4 सूत्रीय ज्ञापन

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.