सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाएं: गौरीशंकर

उरई(जालौन)। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाएं रखे क्योंकि चुनाव की सबसे मजबूत कड़ी बूथ है। इसलिए हमें बूथ पर ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा जो चुनाव में हर परिस्थिति का सामना कर सके। यह बात आज यहां इंद्रिरा पैलेस उरई में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कही।
उन्होने कार्यशाला में आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव में मजबूती के साथ पार्टी को विजयश्री दिलाने का आवाहन किया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बनाजी की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संजीव श्रृगींऋषि के आतिथ्य में सम्पन्न वहीं कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर अशोक राठौर, जिला उपाध्यक्ष किशोरी लाल राजपूत, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह हसनपुर, विवेक कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र विक्रम सिंह, जिला मंत्री नीरज दुबे, मंजूरानी, शक्ति गहोई, हरीकिशोर गुप्ता रिप्पू एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी एवं बूथ सशक्तिकरण जिला टीम, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारीगण, सभी मोर्चाे के अध्यक्ष, मंडल सोशल मीडिया टीम, मंडल संयोजक आईटी टीम, शक्ति केन्द्र संयोजक एवं कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :

जिला कारागार उरई में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

Ajay Swarnkar

सपा के पूर्व राज्यमंत्री को ठाकुरगंज पुलिस ने घंटाघर से उठाया

Ajay Swarnkar

कोंच की अस्थाई गौशाला बना गौवंश का मृत्यु शाला।

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.