रूद्र महायज्ञ में लक्ष्मण शक्ति,मेघनाथ वध की कथा सुन भक्त हुए भाव विभोर

कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत मदनेपुर में विशाल 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ में सरस मधुर कथा वाचक श्रीश्री 1008 महंत नृत्य गोपाल दास के कृपा पात्र शिष्य महंत अवधेश दास महाराज निवास श्रीधाम अयोध्या मणिराम दास छावनी के मुखारविंद से रावण वध, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध, एवं राम के अयोध्या वापसी एवं राजतिलक तक की कथा सुनकर भक्त भावविभोर हो गये विद्यान यज्ञ आचार्य राजीव कांत त्रिपाठी शास्त्री वृंदावन धाम, संरक्षक श्री श्री 1008 महंत गोपाल दास महाराज मंडलेश्वर बगरा एवं इस विशाल यज्ञ के पारीछत श्रीमती कस्तूरी देवी एवं श्री राम आश्रम श्री रूद्र महायज्ञ के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि इस विशाल महायज्ञ की पावन भूमि में पधारे सभी संत भगवान व भक्तों की व्यवस्था बहुत ही अच्छे ढंग से की जा रही है। उन्होंने बताया कि बालाजी महाराज की कृपा से विशाल 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ ऐतिहासिक होगा। इस विशाल रुद्र महायज्ञ के व्यवस्थापक विक्रम सिंह हाजीपुर, रामशंकर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, कुक्कू महाराज कुठौंद,वीर सिंह चैहान, भीम सिंह राजावत रणधीरपुर, रिंकू परिहार, नितेश शुक्ला नाहिली, बाबूजी मुसमरिया, संदीप सिंह जादौन नसीरपुर, गिरेंद प्रताप सिंह, सुशील पांडे रूपपुरा, रामबाबू सिंह खल्ला, ललन सिंह, लल्ला बाबू सिंह नवासी, सुरेंद्र सिंह यादव मदारीपुर, भानु तिवारी एको, समर सिंह चैहान एवं समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। इस विशाल यज्ञ का विशाल भंडारा एक मार्च दिन बुधवार को होगा जिसमें सभी भक्त भंडारे में आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.