सोनी न्यूज़
जालौन

संत निरंकारी मिशन ने “जल बचाओ कल बचाओ” जागरूकता रैली निकाली

जालौन। संत निरंकारी मिशन द्वारा नगर में अमृत प्रोजेक्ट के माध्यम से रैली निकालकर ‘जल बचाओ, कल बचाओ’ की एक अनोखी पहल चलाई गई। इसके साथ ही मिशन के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। जिसमें मुरली मनोहर तालाब पर साफ सफाई की गई।
रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। मिशन कार्यकर्ता मुरली मनोहर स्थित पक्का तालाब पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने तालाब व आसपास की साफ सफाई की। उन्होंने तालाब के आसपास जमा घास फूस को हटाया और तालाब के पानी में फैली गंदगी को भी साफा किया। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इसके अलावा नगर में रैली के माध्यम से अमृत प्रोजेक्ट के तहत लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। जल बचाओ, कल बचाओ के नारे के साथ मिशन के सेवादारों ने मोहल्ला मुरलीमनोहर से हरीपुरा तक जागरूकता रैली निकाली। जिसमें जल बचाने की मुहिम के बैनर को लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे। साथ ही लोगों को जल बचाने के लिए भी प्रेरित कर रहे थे। सेवादार कृष्ण गोपाल चौरसिया ने बताया कि संगठन द्वारा पूरे देश में अभियान चलाया गया। यह अभियान देश के 1100 जिले व 21 राज्यों में चलाया गया। यह संगठन की अपनी अनूठी पहल थी। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जल बचाने की अपील की गई। इस मौके पर महिला सेवादल इंचार्ज शिवानी सोनी, पुरुष इंचार्ज लखनजी, सेवादार किशन सोनी, महाराज सिंह, शिवम चौरसिया, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :

प्रदेश में लगातार दूसरी बार जालौन विकास खंड को मिला पहला स्थान

Ajay Swarnkar

निषाद समाज ने जालौन औरैया मार्ग पर लगाया गया जाम

Lavkesh Singh

जालौन-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद वासियों से की अपील

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.