जालौन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की मन की बात को भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी के साथ भाजपाइयों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष कांति वर्मा के आवास सुना। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी राजनीति और कूटनीति से भारत को सबसे आगे ले जाने की ओर अग्रसर हैं। बेहतर होता हम भारतवासी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। उन्होंने होली के पर्व को वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर मनाने की भी अपील की। इस मौके पर राजा सिंह सेंगर, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, आदित्य भूषण तिवारी, लक्ष्मीकांत शाक्य, संजीव उपाध्याय, प्रदीप सक्सेना, भूपेंद्र सेंगर, आलोक भदौरिया, कुंवर सिंह यादव, शिव शंकर चौहान, प्रमोद तिवारी, विनय तिवारी, अनुज शाक्य आदि मौजूद रहे।