रामपुरा(जालौन)। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ ने ग्राम पंचायत स्तर पर शांति समिति की बैठक में होली पर्व हंसी-खुशी व शांति से मनाने के लिए टिप्स दिए।
रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर के पंचायत भवन सभागार में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमे क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार गौतम ने उपस्थित लोगों को समाज का सम्मानित व जुम्मेदार नागरिक होने का एहसास कराते हुए आगामी होली का पर्व शांति हंसी खुशी से मनाने एवं नशा करके त्यौहार में अशांति न फैलाने का अनुरोध किया। थानाध्यक्ष रामपुरा राजीव कुमार सिंह बैस ने होलिका दहन स्थल पर संभावित समस्या के बारे में लोगो से पूंछा। उन्हाने कहा कि होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाएं, गुलाल लगाए, रासायनिक रंगो का उपयोग न करें, होली हुडदंग के लिए बच्चो को बाइक चलाने की कतई इजाजत न दें। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय द्विवेदी, अनूप कुमार झा पूर्व प्रधान, देवेंद्र कुमार वर्मा पूर्व प्रधान, हरेंद्र सिंह चंदेल, अनुरुद्ध सिंह सेंगर,मुन्ना दौहरे ठेकेदार, राजकुमार द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, आमिर खान, संदीप गुप्ता संजय सिंह सेंगर,गुन्नू सेंगर, अखिलेश सिंह चंदेल, योगेश कुमार शाक्यवार, मनोज साध्या बृजेश दोहरे पंचायत सहायक, पुनीत गुप्ता, इंदल दोहरे सहित अनेक संभ्रांत लोग उपस्थित थे।