सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

यादव महासभा चलायेगी सामाजिक जागरूकता अभियान : ब्रजराज रिछारा

0 मार्च से मई तक तीन महीने गांव-गांव अलख जगाने का संकल्प
उरई(जालौन)। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के नये जिलाध्यक्ष ब्रजराज सिंह यादव रिछारा ने आज जनपद में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने और समाज को आर्थिक रूप से संपन्न करने और तकनीकी कृषि एवं लघु उद्योगों के लिए प्रेरित करने के साथ ही अहीर रेजीमेंट और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया है।


स्थानीय कृष्णाधाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ब्रजराज सिंह यादव रिछारा ने यादव महासभा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अखिलेश यादव, साहब सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह यादव के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। कार्यकारिणी में भारत सिंह यादव को महासचिव बनाया गया है। मुलायम सिंह यादव माधौगढ अध्यक्ष, दीपू यादव, देवेन्द्र यादव, पवन यादव, रामशिवपद यादव को सचिव, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव जबकि ब्रम्हासिंह व कल्लू यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान सूरज सिंह यादव, जयदेव सिंह, जितेन्द्र यादव, भूपेन्द्र यादव, गोपाल सिंह, बीरू रिछारा, अवधेश सिंह भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष श्री रिछारा ने स्पष्ट किया कि यादव महासभा अहीर रेजीमेंट और जातिगत जनगणना को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर होने वाले आंदोलनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेगी और जनपद में सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए मार्च, अप्रैल, माई इन तीन महीनों में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

ये भी पढ़ें :

बसपा सुप्रीमो ने यूपी के सभी 18 मंडल मुख्य इंचार्ज तथा 75 जिलों के सभी अध्यक्षों की बुलाई अति महत्वपूर्ण बैठक

Ajay Swarnkar

चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिये रिश्वत लेते मैडम का वीडियो हुआ वायरल।

Ajay Swarnkar

देखे कैसे घोड़े पर सवार होकर दूल्हा आया प्रत्यशी बन कर नामांकन करने

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.