सोनी न्यूज़
जालौन

23 जोड़ों ने लिए सात फेरे और चार जोड़ों ने निकाह किया कबूल

कोंच(जालौन)। भारतीय सभ्यता पार्टी के संरक्षण एवं तत्वावधान में वीरेन ब्योम सोशल एंड एजूकेशन ट्रस्ट के संवैधानिक सानिध्य में दिन शनिवार को गल्ला मंडी परिसर में शादी समारोह आयोजन के दौरान 23 जोड़ों ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे को वर माला पहनाई और साथ-साथ जीने मरने की कसम खाई। वहीं चार मुस्लिम जोड़ों ने मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कबूल कर एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व विधायक सलिल विश्नोई, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सभ्यता पार्टी अजय कुमार लोधी, जिलामंत्री अंजू अग्रवाल नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला निर्भय रेजा मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश नामदेव, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलामंत्री महेंद्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक गर्ग बेटू और कार्यक्रम अध्यक्ष अमित रायकवार ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने बोलते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता पार्टी द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। ऐसे आयोजनों से फिजूल खर्ची को रोका जा सकता और इन कार्यक्रमों से गरीब कन्याओं के हाथ पीले हो जाते है। हमें समाजहित में ऐसे कार्यक्रमों को कराने पर सहयोग करना चाहिए और अधिक से अधिक सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन कराना चाहिए। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी अपने स्तर से सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन करवाती है। इसी कड़ीं विधायक सलिल विश्नोई सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सभ्यता पार्टी आकाश नामदेव ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें :

जालौन-कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला में हुआ तकरीर का प्रोग्राम

AMIT KUMAR

जालौन-निराश्रितों,गरीबों,वृद्ध पात्र किसानों को प्रदेश सरकार रू0500 प्रतिमाह दे रही है पेंशन-जिलाधिकारी

AMIT KUMAR

जालौन-फ़ैन्स एसोसिएशन ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन।

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.