सोनी न्यूज़
जालौन धर्म वीडियोस

हर हर भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, शिव भक्तो की उमड़ी भीड़

उरई(जालौन)। महाशिवरात्रि का पर्व यहां नगर सहित जनपद के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया इस दौरान सुबह से ही शिवालय मंदिरों में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ और देर तक हर हर भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।
महाकाल भगवान शिव की आराधना का दिन महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए विशेष दिन रहता है। आज शनिवार को सुबह से ही नगर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों और जनपद के ग्रामीण अंचलों में स्थित शिव मंदिरों में भक्तों के आने जाने का सिलसिला शुरू हुआ। पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालु शिव पूजा के लिए पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और भगवान शिव से सबकी सुख समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामनाएं की। यहां नगर उरई में मोहल्ला मातापुरा विजय नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति कन्हैयालाल स्वर्णकार द्वारा निर्मित महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। रुद्राभिषेक हवन आरती प्रसाद वितरण के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। इस मौके पर अश्विनी मिश्रा, मधु मिश्रा, विनोद पुरवा, राजेश पांडे, आरती पांडे, लालजी पुरवा, पूनम पुरवा, श्याम पुरवा, श्रीमती प्रतिमा, मनोज दुबे, शशि तिवारी, विवेक तिवारी, आशीष पुरवा, रितु पुरवा, सहित सैकड़ों की तादात में भक्तगण मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें :

अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में ज्ञापनY

Ajay Swarnkar

चोरी की अफवाह फैला रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajay Swarnkar

थाना प्रभारी के नेतत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.