सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

कांग्रेसियों ने आम जनमानस से हरदोई गूजर में हाथ से हाथ मिलाया

 

उरई(जालौन)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खबरी, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, राष्ट्रीय सचिव विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव जेपी पाल के निर्देश पर जनपद जालौन में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तहत में हाथ से हाथ मिलाओ कांग्रेस पार्टी के अभियान के तहत आज ग्राम हरदोई गुर्जर विकास खंड डकोर में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया।

जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपांशु समाधिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, श्रीमती उर्मिला खाबरी, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेमंत रिछारिया, पूर्व जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भुवन त्रिपाठी, मनमोहन जाटव एवं ग्राम के तमाम कांग्रेसियों की उपस्थिति में गांव का भ्रमण किया गया। भाइयों एवं बहनों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया। राहुल गांधी के अभियान को कांग्रेस पार्टी के द्वारा बढ़ाने का कार्य किया गया।

ये भी पढ़ें :

जालौन के कलाकार अभिषेक कुशवाहा ने कोरोना को उतारा तस्वीर में और दिया सन्देश

Ajay Swarnkar

लॉकडाउन में देखे आज दिनभर उरई का पूरा हाल

Ajay Swarnkar

सरकारी रोडवेज बसों का व्यक्तिगत लाभ ले रही बीजेपी,चुनाव में ढोए जारहे कार्यकर्ता

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.