कालपी(जालौन)। जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग पर बन ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य तेज हो गया है। जिसको लेकर 15 फरवरी से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जायेगा।
ज्ञात हो कि जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण के कारण जोल्हूपुर-हमीरपुर हाइवे पर भारी वाहन ट्रक आदि का आवागमन 15 फरवरी से बंद कर दिया जायेगा। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज के एक पिलर का निर्माण रेलवे लाइन के समीप होना है जिस कारण भारी वाहनो को बंद किया जा रहा है, वही छोटे वाहन रेलवे अंडर पास से होकर गुजरेगें जब पिलर का निर्माण पूरा हो जायेगा तब आवागमन शुरू कर दिया जायेगा। एस डी एम ने सभी वाहन चालको से अपील की है कि इस निर्देश का पालन करें जिससे निर्माण कार्य समय से पूरा हो सके।
जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग से 15 फरवरी से भारी वाहनों का आवागमन बंद
Related Posts
स्कूल बस हादसे में घायल बच्चों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम व एसपी।
उरई-जालौन मार्ग पर शुक्रवार को सेठ एम.आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई…
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, पौधारोपण के साथ 2027 का दिया संदेश
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर बुधवार को ग्राम उरगाँव स्थित बजरंग इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का…

