उरई (जालौन)।लंबे समय से नियमित अधिकारी की प्रतीक्षा कर रहे परिवहन विभाग को आखिरकार स्थायी नेतृत्व मिल गया है।शासन द्वारा नियुक्त नवनियुक्त एआरटीओ प्रशासन सौम्या पाण्डेय ने बुधवार को जालौन में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।पदभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में तत्कालीन एआरटीओ प्रशासन के स्थानांतरण के बाद से यह पद खाली चल रहा था। इस दौरान विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से किया जा रहा था।अब शासन ने सौम्या पाण्डेय को जालौन जनपद की जिम्मेदारी सौंपते हुए नियमित तैनाती दी हैकार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में अनावश्यक विलंब न होने पाए तथा जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की सेवाओं को और अधिक सुगम एवं जनहितकारी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।कार्यालय परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।सौम्या पाण्डेय इससे पूर्व विभिन्न जनपदों एवं मुख्यालय स्तर पर प्रशासनिक दायित्व निभा चुकी हैं।उनके आगमन से परिवहन विभाग में लंबित कार्यों के निस्तारण में तेजी आने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जालौन।