उरई ( जालौन) 22 अप्रैल 2026 को गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले को लेकर समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने उसके गांव गया था। गांव के प्रधान आशुतोष सिंह ने गांव वालों के साथ मिलकर समाजवादी डेलीगेट (प्रतिनिधि मंडल) के ऊपर पथराव कर दिया जिसमें अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जालौन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में कल दिनांक 24 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे विश्वकर्मा समाज के लोग जिला अधिकारी कार्यालय उरई पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे ।