सोनी न्यूज़
जालौन धर्म वीडियोस

श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किया उद्घाटन

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है श्रीबाराहीं देवी मेला
जालौन। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी को राष्ट्रीय मेला बनाए जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मेले जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति व परंपरा को आगे ले जाने में सहायक ही सिद्ध होते हैं। इसलिए इस प्रकार के आयोजनों को होते रहना चाहिए। नगर पालिका परिषद की ओर से कराया जाने वाले श्रीबाराहीं देवी मेला ऐसे ही आयोजनों का एक हिस्सा है। यह बात श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही।

नगर में प्रतिवर्ष श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जाने वाले उक्त आयोजन में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिलती है। क्योंकि श्रीबाराहीं देवी मेला स्थल पर एक ओर प्राचीन श्रीबाराहीं देवी का मंदिर है तो वहीं उसी के सटी हुई एक मजार भी है। मेले में आने वाले लोग समान रूप से एक ओर श्रीबाराहीं देवी के दर्शन करते हैं तो वहीं मजार पर भी अकीदत के साथ सिर को झुकाते हैं। इस बार मेले को भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, एसडीएम सना अख्तर, सीओ उमेश पांडेय की उपस्थिति में मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने श्रीबाराहीं देवी मंदिर पर पूजा अर्चना कर माथा टेका व पास ही स्थित मजार पर भी चादर चढ़ाई। इस दौरान डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, आरजे कॉलेज ऑफ साइंस समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति व परंपरा को आगे ले जाने में सहायक ही सिद्ध होते हैं। इसलिए इस प्रकार के आयोजनों को होते रहना चाहिए। नगर पालिका परिषद की ओर से कराया जाने वाले श्रीबाराहीं देवी मेला ऐसे ही आयोजनों का एक हिस्सा है। उन्होंने श्रीबाराहीं देवी मेला को राष्ट्रीय मेला बनाए जाने के लिए प्रयास किए जाने का भी आश्वासन दिया। अंत में ईओ सीमा तोमर ने आयोजन में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पाटकार मृदुल ने किया। इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, राजा सिंह सेंगर, आदित्य भूषण तिवारी, लक्ष्मीकांत शाक्य, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, रामशरण विश्वकर्मा, अनीता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

(एक नजर में ये वीडियो भी देखे)

ये भी पढ़ें :

LUCKNOW लखनऊ। महिला दिवस के अवसर पर dgp ओपी सिंह पहुँचे हज़रतगंज।

Ajay Swarnkar

जालौन-समाजवादी पार्टी ने आजम खां की रिहाई के लिए राज्यपाल महोदय को भेजा ज्ञापन।

AMIT KUMAR

Jhansi-मंडलीय पशु आरोग्य शिबिर मेला का आयोजन !

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.