उरई(जालौन)। पुरवार -पोरवाल समाज शाखा उरई के समाज की मीटिंग हुई जिसमें पूर्व के एजेंडे के अनुसार पिछले कार्यकारिणी की उपलब्धियां एवं खर्च का विवरण अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता ने विस्तार से प्रस्तुत किया इसके पश्चात जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी हरिमोहन पुरवार एवं नवजीवन लाल गुप्ता चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुबोध पोरवाल के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश पुरवार उपाध्यक्ष जागृत कुमार गुप्ता महासचिव इंजीनियर सुरेश पुरवार सह सचिव आलोक पुरवार (छोटे) कोषाध्यक्ष प्रदीप पुरवार, सदस्यगण गोविंद पोरवाल लखन पोरवाल नवीन पोरवाल राहुल पुरवार विकास गुप्ता ( बैंक) रवि कुमार ( रौबी) हिमांशु पुरवार शिव कुमार पुरवार सुधीर पुरवार बनाये। संरक्षक में हरि मोहन पुरवार नवजीवन लाल गुप्ता राकेश पोरवाल डॉ विनोद पुरवार महेश पुरवार सुबोध कुमार पोरवाल (रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर) महिला बिग में अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पुरवार सचिव कविता पुरवार सदस्य मीरापुर वालों ज्योति पोरवाल मनोरमा पोरवाल डॉक्टर सक्षम पोरवाल एवं महिला संरक्षक में श्रीमती संध्या पुरवार पत्नी हरि मोहन पुरवार एवं डॉ अलका रानी पुरवार पत्नी डॉ श्याम जी पुरवार को सर्व सम्मत से आम सभा द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया इस अवसर पर चुनाव अधिकारी एवं समाज के लोकप्रिय श्री हरि मोहन जी पुरवार द्वारा समाज में एकता एवं भाईचारा बनाने हेतु विशेष संदेश दिया नवजीवन लाल गुप्ता (रिटायर्ड लेक्चर) द्वारा समाज में जागरूकता के साथ अंतिम छोर के व्यक्ति का सम्मान एवं जोड़ने के लिए अनुरोध किया गया राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुबोध पोरवाल द्वारा समाज में आ रही जागरूकता के और अधिक प्रयास एवं समाजसेवियों द्वारा एकजुटता के साथ सहयोग करने की अपील की।