सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

औरैया के तिरंगा कार्यक्रम से वापस लौट रहे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का गुलदस्ता भेंटकर किया जोरदार स्वागत

 

कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी उर्फ रामू भैया ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का गुलदस्ता भेंठकर एवं फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। औरैया तिरंगा कार्यक्रम से वापस लौट रहे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आशीष चतुर्वेदी, प्रधान प्रतिनिधि लोकेश चतुर्वेदी, कुठौंद प्रधान नरेंद्र महंत, सरावली प्रधान विवेक पाठक, कोटेदार संदीप त्रिपाठी उर्फ दाऊ, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमेंद्र सिंह राजावत, प्रधान श्याम सिंह पाल, प्रधान प्रतिनिधि रूप गुप्ता, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, पिंटू द्विवेदी, सुनील तिवारी भदेख, के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एक्सप्रेस वे पर मौजूद रहे। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गुलदस्ता एवं माल्यार्पण कर जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी के द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद मौजूद ग्राम प्रधानों ने माला पहना कर स्वागत किया। बाद में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मिल।े इस मौके पर प्रधान बालेश्वर तिवारी छानी, प्रधान नरेंद्र कुमार तिवारी केथवा, बृजेश कुमार कोटा प्रधान, देवेंद्र कुमार प्रजापति प्रधान कुरौली, पूर्व प्रधान अशर्फीलाल सभी से मुलाकात करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उरई के लिए रवाना हुए। मौजूद रहे सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट करते हुए खुशी का इजहार किया।
फोटो परिचय- कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
फोटो नंबर-1

ये भी पढ़ें :

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा:ज़ाहिद चेयरमैन

ashish knp

जालौन-गाँधी जी की प्रतिमा तोड़े जाने पर निकाला मौन जुलूस।

Ajay Swarnkar

जनता ने वोट की ताकत से भाजपा को पंचायत चुनाव में दिया जबाब,संजय सिंह

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.