उरई(जालौनबहिन जी के विकास के सपनों को पूरा करूंगा साकारःविजय चैधरी

0 अपने जन्मदिन पर महात्मा बुद्ध, मान्यवर काशीराम व बहिन जी की तस्वीर के सामने खड़े होकर लिया आशीर्वाद

उरई(जालौन)। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उरई विजय चैधरी ने अपने कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि वह मान्यवर कांशीराम जी व पूर्व मुख्यमंत्री बहिन मायावती उर्फ के विकास के सपनों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करें। विजय चैधरी दो बार पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके है। इसके इलावा जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा व उरई-जालौन विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके है। नगर पालिका परिषद उरई चेयरमैन रहते हुए उरई नगर को विकास के नयी उंचाई तक पहुंचाने में विजय चैधरी की अहम भूमिका रही थी। विजय चैधरी ने कहा कि वह बहुजन मिशन के सिपाही है और बहुजन विचार समाज के हर पहलू तक पहुंचाना उनके जीवन का उद्देश्य है।

बतौर विजय चैधरी कहते है कि बहुजन मिशन में सभी जातियों व सभी धर्मों का स्वागत किया जाता है। हम सभी के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। आगामी नगर पालिका चुनावों पर बात करते हुऐ विजय चैधरी ने कहा अगर आरक्षण ऐसा ही रहता है और उरई नगर की जनता उनको निर्देशित करती है तो वह चुनाव लडेंगे और जनता की सेवा करेगें। अपने जन्मदिन के अवसर पर विजय चैधरी ने महात्मा बुद्ध, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर, मान्यवर काशीराम, पूर्व मुख्यमंत्री बहिन मायावती को अपनी माता पूर्व नगर पालिका चेयरमेन गिरजा चैधरी व बड़ों का आशीर्वाद लिया।
फोटो परिचय—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.