सोनी न्यूज़
उत्तर प्रदेश जालौन पॉलिटिक्स वीडियोस

कालपी (जालौन) विधान परिषद की सभी सीटों पर सपा की जीत तयः प्रदेश अध्यक्ष

 सपाईयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
कालपी (जालौन) दुर्गा मंदिर चैराहे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधान परिषद की पांचो सीटों पर समाजवादी पार्टी की ही जीत होगी।
बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में दुर्गा मंदिर चैराहे पर सपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र, किसान, नौजवान व दलितों-पिछड़ों बचाने के लिए समाजवादी पार्टी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चैपट हो चुकी है, मंहगाई भृष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है, अब समय आ रहा है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें और अखिलेश यादव की सरकार में कराये गये विकास कार्यों को जनता तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि सपा ने एमएलसी चुनाव में स्नातक के तीन और दो शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी मैदान में उतारे है तथा पांचो सीटों पर सपा की जीत होना तय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बार पराजय मिलेगी, क्योंकि जितने भी शिक्षक मतदाता, स्नातक मतदाता है। वह भाजपा की वादा खिलाफी से बेहद नाराज है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी शिक्षकों को निराशा हाथ लगी है, न ही शिक्षकों को उनकी सुख सुविधाएं दी जा रही हैं। वित्त विहीन शिक्षकों को समाजवादी पार्टी के जमाने में मानदेय मिलना शुरू हुआ था। अखिलेश यादव की सरकार ने 200 करोड़ रुपए देकर वित्तविहीन के साढ़े तीन लाख शिक्षकों को मानदेय देना शुरू किया था।
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष कमर अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद खान, सभासद अरविंद यादव, समर सिंह चैहान उर्फ गुड्डू महेवा, अमर सिंह चन्देल, शिवम यादव, अजहर बाबा, जैनुल आब्दीन, गुलाब सिंह यादव, राणा आशुतोष यादव, कपूर सिंह यादव, अभिषेक गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
:एक नजर में ये भी देखे:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLA8I8CKYaF-IBMwkNm1-MsHTdyv1BXlbz

ये भी पढ़ें :

मोदी सरकार में किसानों की आय तो दोगुनी हुई नहीं, दर्द सौ गुना जरूर हो गया-श्री भूपेश बघेल

Ajay Swarnkar

लखनऊ-अलीगंज हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

Ajay Swarnkar

जालौन-चुनाव के दृष्टिगत नगर की सड़कों पर पुलिस ने किया फुट मार्च।

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.