जालौन-उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा मांग पत्र।

उरई(जालौन)।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा।
वही उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व जिला मंत्री आशीष झा ने बताया कि समस्त विकास खण्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों को रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनो सफाई कर्मियों से कोई कार्य न लिया जाये
जनपद में जिला संघ के पदाधिकारी एवं ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी को अटैच मुक्त किया जाये।
सफाई कर्मियों के अनावश्यक तरीके से स्थानान्तरण न किये जाये।
सफाई कर्मचारियों की शासनानुसार उपस्थिति प्रधान के हस्ताक्षर ही कराये जाये न कि सचिव के 9- पत्रांक संख्या 724 दिनांक 18.06.2022 पत्र के अनुसार क्रम संख्या 7 का आदेश समाप्त किया जाये।
तैनात सफाई कर्मियों को हाईकोर्ट के आदेशानुसार गौशाला से मुक्त किया जाये।
सफाई कर्मचारियों के रूके हुयें वेतन आहरण किये जाये।
मृतक आश्रित कर्मचारियों के परिवार को ग्रेज्युटी,पारिवारिक पेंशन,अर्जित अवकाश,बीमा एन.पी.एस. एवं अन्य देय भुगतान कराया जाये।सफाई कर्मियों की एन.पी. एस . पासबुक बनवाई जाये।
सफाई कर्मचारियों को कैश लेस चिकित्सा कार्ड बनायें जाये।सफाई कर्मचारियों की अस्थाई वेतन वृद्धि माह जुलाई 2022 में बहाल की जाये।
तैनात सफाई कर्मचारियों की जुलाई माह से पहले रूकी हुई वेतन आहरण कराकर इनकीजमेंट लगाया जाये।
तैनात सफाई कर्मचारियों को 2008 से लेकर आज तक सफाई उपकरण नहीं दिला गये कर्मचारियों को उपकरण दिलाकर रिसीव कराया जाये श्रीमान् प्रमुख सचिव के आदेशानुसार कर्मचारियों का निराकरण हेतु प्रत्येक माह की कार्य दिवस में मासिक बैठक बुलाई जाये।
उ ० प्र ० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ को कर्मचारियों की समस्या का निराकरण हेतु संघ कार्यालय / कक्ष आवंटन किया जाये।सफाई कर्मचारियों को मा ० प्रधानमंत्री एवं मा ० मुख्यमंत्री एवं कोविड -19 ऐसे वीरो को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिलाये जाये।
सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान घायल हुयें श्री कृष्ण लौना,सर्वेश पहाड़पुरा,राजू अकोढ़ी महेश हरदोई राजा।

रिपोर्टर-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.