सोनी न्यूज़
जालौन

जालौन-महिलाएं करेंगी पानी के गुणवत्ता की जांच।

उरई(जालौन)।अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल कुमार यादव व अधिशासी अभियंता जल निगम अंचल कुमार गुप्ता की अगुवाई में जनपद के महिलाओं को पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज कदौरा विकासखंड में जल गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का सुभारंभ करते हुए खंड विकास अधिकारी बृज किशोर के कुशवाहा ने कहा पानी सभी को गुणवत्तापूर्ण मिलेगा।
जल जीवन मिशन में के तहत सभी को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण पानी मिलेगा।
पानी की गुणवत्ता की जांच करने के तरीकों को विस्तार से बताते हुए मुख्य प्रशिक्षक यूनोप्स के जिला सलाहकार लिए पेयजल गुणवत्ता परीक्षण हेतु महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए पानी परीक्षण की जानकारी विस्तार से दी।
उन्होंने महिलाओं को बताया की पानी के केमिकल टेस्ट दस प्रकार के होते है।
केमिकल जांच के लिए पानी में पाए जाने वाले क्लोराइड, फ्लोराइड, नाइट्रेट, आर्सेनिक, पीएच, आयरन, हार्डनेस, अल्किनिटी, आदि की जांच की जाती है।
इनकी पानी में कितनी मात्रा है।
इसकी गणना करते है। उन्होंने कहा कि सभी को शुद्ध एवम गुणवत्तापूर्ण पानी मिले।
इसके लिए पानी की जांच साल में दो बार करते है।
उन्होंने कहा की इस कार्य के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से पांच पांच महिलाओं का चयन किया गया है।
ग्राम विकास अधिकारी जगतनारायण कुशवाहा व संयुक्त विकास खंड अहिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया की दूषित पानी से हमे तमाम प्रकार की बीमारिया हो सकती है।
जैसे हैजा, कालरा, टाइफाइड, जैसी प्रमुख बीमारिया हो सकती है।
प्रशिक्षक धर्मवीर सिंह भदौरिया ने H2S सर्वे के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने बताया की यदि पानी की जांच में पानी सही नही पाया जाता है तो इसके लिए उपचार किया जाता है। और पीने के लिए सही मानक के अनुसार पानी हो।
हिमांशू भदौरिया ने जल परीक्षण करने वाली महिलाओं को बताया कि पानी को टेस्ट करने के बाद जो परिणाम आते है उनको जल जीवन मिशन के वेबसाइट WQMIS पर कैसे अपलोड किया जाता है।
उन्होंने जल परीक्षण को वेबसाइट पर अपलोड करने के तरीके बताए।
यह प्रशिक्षण एमिनेंस इनोवेटिव स्किल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।
इसमे जन कल्याण परिषद से शशिकांत उपस्थित रहे, विभिन्न ग्रामों से जल परीक्षण से जुड़ी महिलाएं गीता देवी, अनुसुइया, नीलम, संगीता देवी, मंगला निगम, शालिनी यादव, नीलम यादव, रागिनी, विमला, संध्या, सुमित्रा, शुशीला, ममता, मिथलेश कुमारी, मनीषा, हेमलता, आदि सहित आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
प्रक्षिषण में भाग लेने बाली महिलाओं को प्रमाण पत्र व किट वितरित की गई।

रिपोर्टर-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें :

जिला महिला चिकित्सालय उरई में मनाया गया “कन्या जन्मोत्सव”

Ajay Swarnkar

सामाजिक संस्था ने बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन समर कैंप का किया आयोजन

Ajay Swarnkar

उरई मेडीकल कालेज में दो दिवसीय,सीएमई ऑन हेपेटाइटिस अपडेट इन्डक्सन कांफ्रेंस का हुआ शुभारम्भ

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.