युवा भाजपा नेता नगर उपाध्यक्ष कपिल तोमर ने किया नेतृत्व

 

उरई(जालौन)।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी ने राजेंद्रनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व भाजपा के युवा नेता कपिल तोमर नगर उपाध्यक्ष ने किया। भाजपा की तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज सोमवार को भाजपा ने शहर के राजेंद्रनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व युवा भाजपा नेता कपिल तोमर नगर उपाध्यक्ष ने किया उनके साथ में भाजपा के पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर जिला पंचायत सदस्य, मयंक यादव मानपुर, बाबी, संतोष,गगन,नितेश बर्मा, अखण्ड सेंगर,राम राजावत,उत्कर्ष नुसाई, गोपाल दांतरे के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह तिरंगा यात्रा शहर के टाउन हाल मैदान,शहीद भगतसिंह चौराहा, जिला अस्पताल गेट,अम्बेडकर चौराहा होते हुए शहर के मुख्य चौराहों से होकर गुजरी जिसमें गगन भेदी नारे लगाये गये।

फ़ोटो परिचय-तिरंगा यात्रा निकालते हुए।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।