जनपद जालौन के मुख्यालय उरई के पुलिस लाइन में बड़े  हर्षउल्लास के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस।

इस मौके पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तदोपरान्त पुलिस फोर्स की हर इकाई का निरक्षण कर सभी बटालियनों की सलामी ली।
परेड ग्राउंड में हर बटालियनों ने अपना अपना हुनर दिखा कर दर्शकों का मन जीता और दर्शकों ने तालिया बज कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
इसी बीच जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने गुब्बारों के गुच्छों को आसमान में छोड़ा साथ ही शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों को उड़ाकर शान्ति का संदेश दिया।

इस बीच जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस बटालियनों के नायकों और उत्कृष्ट कार्य करने वालो को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया इस नजारे को देख मौजूद सभी दर्शक देश भक्ति के रंग में सराबोर हो रहे थे।इस पूरे माहौल में चार चाँद लगा रहे थे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमे देशभक्ति गीत,सामूहिक गीत नाटक और कराटे का प्रदर्शन लोगो को लुभा रहे थे।

*रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अमित कुमार जालौन*