उरई(जालौन)।केन्द्र सरकार के तीनों अध्यादेशों के विरोध में तथा दिल्ली आने वाले किसानों को रोकने के लिए बर्वरता तरीके से अत्याचार के विरोध में आज भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व एवं भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार के मुख्य अतिथि में झांसी-कानपुर हाईवे बड़़ागांव के पास जाम लगा दिया जो कई घंटे तक चला जिससे हाईवे की इकरफा पट्टी पूरी तरह से जाम रही। भाकियू के चक्का जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।धरना प्रदर्शन के बाद भाकियू नेताओं ने सात सूत्रीय मांगपत्र प्रधानमंत्री को सम्बोधित उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र सिंह को.भेंट. किया। धरना सभा का संचालन डा. द्विजेन्द्र सिंह निरंजन जिलाध्यक्ष ने किया।
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानों को.अपनी पीड़ा बताने से बल पूर्वक रोका जा रहा है तथा.किसान नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। इस बात से देश के किसानों में भारी आक्रोश हे। भाकियू नेता बलराम सिंह लम्बरदार ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये तीनों
कृषि कानूनों को वापस लिया जाये तथा समर्थन मूल्य पर कानून बनाकर किसनों सम्पूर्ण फसलों की खरीद सुनिश्चित हो तथा समर्थन मूल्य से नीचे खरीद अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाये आंदोलनरत गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जायै।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन,बलराम सिंह लम्बरदार,डा. केदारनाथ,बृजेश राजपूत,सुरेश जादौन,दिनेश. प्रताप सिंह गौर,रामकुमार पटेल, भगवानदास,चतुर सिंह,राजू मलथुआ,देवकरन सिंह चौहान, देवेंद्र कुमार,डी. डी. निरंजन, चंदमोहन,रविश निरंजन,सौरभ दुवे,नरेश,अमृत सिंह,अजय निरंजन, भगत सिइ, मंगल सिंह, अनिल,लल्लूराम निरंजन,सहित दर्जनों. किसान धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।