जालौन:बीजेपी महिला नेत्री ने पार्टी के दो सदस्यों पर लगाया छेड़खानी का आरोप

*👉बीजेपी की महिला नेत्री की अस्मत संकट में*

*👉पार्टी के ही दो लोगो ने महिला नेत्री के साथ की छेड़छाड़*

*👉बड़े नेताओं के सरंक्षण में पल रहे दोनों आरोपी*

*👉बीजेपी जिलाध्यक्ष से महिला नेत्री ने लगाई न्याय की गुहार*

*👉रामू गुप्ता नगर महामंत्री और प्रेम वर्मा कोषाध्यक्ष पर लगे है छेड़खानी का आरोप*

*👉छेड़खानी के इस मामले पर बीजेपी की जिला इकाई ने साधी चुप्पी*
 
✍🏻उरई,जालौन:जब आदर्शो का चोला ओढ़ वासना में डूबा हो तो कब तक कोई अपने आपको छुपा सकता है एक न एक दिन उसका असली रूप सामने आ ही जाता है और ये आदर्शवादी आज के समय मे राजनितिक पार्टियां और उनके लोग ज्यादा देखे जाते है।हाल ही में कुछ समय पहले बीजेपी के मंत्री का मामला जनता के बीच आया था और ये तब ज्यादा होता है जब कोई पार्टी सत्ता में होती है।और अब यही जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में भी एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।दरसल बीजेपी के एक महिला नेत्री ने अपनी ही पार्टी के दो लोगो पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।जिसमे से एक का नाम रामू गुप्ता जो स्वयं नगर का महामंत्री है और उसके साथ इस घटना में शामिल प्रेम नारायण वर्मा नगर कोषाध्यक्ष पद पर है साथ ही सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के कार्यालय का अपने को प्रभारी भी बताता है।इन दोनों के बारे में बीजेपी जिलाध्यक्ष जालौन के बना जी को पत्र द्वारा लिखित शिकायत की है पत्र में लिखा है कि ये दोनों मिलकर अपना शिकार बनाना चाहते हैं। पीड़ित महिला ने लिखा है कि उसे अपने घर मे ही इनकी छेड़ खानी का शिकार होना पड़ा बड़ी कशमश के बीच वो अपनी इज्ज़त बचा सकी। ये घटना  15 मई 2020 की है दोनो आरोपियों ने उसके घर पर फ़ोन किया और उन्होंने पीड़िता से चाय न पिलाने का उलहना देते हुए उन्हें अभी अपने घर पर चाय पिलाने का आग्रह पीड़ित महिला मंत्री से किया।
और कुछ ही देर में रामू गुप्ता और प्रेम नारायण वर्मा उसके घर जा धमके। चाय पिलाने की बात तो एक बहाना था उनका असली मकसद कुछ और था घर पहुँच दोनों आरोपियों ने नेत्री के साथ ऊल जलूल हरकतें तथा छेड़ खानी शुरू कर दी। वे जबरन उसके शरीर को छूने लगे। पीड़िता के साथ  रामू गुप्ता ने पूरी बेशर्मी  दिखाते हुए जब उसकी कमर एवं गालो पर हाथ फेरा और उसे दबोचने की कोशिश करने लगा तो पीड़िता कड़ी आपत्ति जताई। और दोनों को तत्काल घर से चले जाने की हिदायत दी। जाते जाते वह दोनो वहसी बन चुके थे दोनो भाजपाइयों ने जबरन उसके कुछ फ़ोटो भी खींचते हुए प्रलोभन देते हुए बोले कि हमसे मिलकर रहोगी तो तुम्हे बड़ा फायदा होगा। हम तुम्हारा पार्लर चलवा देंगे। नई स्कूटी लाकर तुम्हे दे देंगे। साथ ही  तुम्हारी पैसे से भरपूर मदद होगी। मगर प्रलोभनो का यह जाल भी जब चरित्रवान स्त्री के ऊपर काम न आया तो दोनों दबंग माहौल खराब होता देख पीड़िता के घर से भाग गए। ये सारा प्रकरण लिख जिलाध्यक्ष को सौंप दिया गया है  अनुशासन का राग अलापने वाली आदर्श वादी पार्टी कहे जाने वाले के शीर्ष के भाजपा नेताओं को भी सूचना दी गयी है मगर अभी तक किसी के भी कान में जू नही रेगा है

पीड़ित महिला का कहना है कि दोनो आरोपियों को बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि कि अब तक उनके विरुद्ध पुलिस में कोई कार्यवाही नही की है पीड़िता का कहना है कि अगर पार्टी में उसे न्याय नही मिला तो वो कानूनी कार्यवाही करेगी हालांकि जिला अध्यक्ष के निर्णय का उसे इंतजार है कि वो इस मामले को कैसे देखते है।

अब ये मामला धीरे धीरे लोगो के बीच पहुँच रहा है।और दबे अन्दाज मे लोग गाल गर्म कर रहे हैं। अब देखना ये है कि पार्टी में न्याय का बोलबाला है या सत्ता की हनक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.