जालौन-कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा सहित10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज।

जालौन कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
कोतवाली उरई में लिखा गया मुकदमा।
कल 21/05/2020 को जनपद के उरई में कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने किया था प्रदर्शन।
लाकडाउन में धारा 144 के साथ अन्य प्रशासनिक सख्ती के बा भी किया था प्रदर्शन।।
आज़ आला अधिकारियों के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अनुज कुमार मिश्रा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह मुकदमा 21 मई को जिलाध्यक्ष जालौन अनुज मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को श्रीमती प्रियंका गाँधी जी (कांग्रेस महासचिव)के निजी सचिव संदीप सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के विरुद्ध दर्ज मुकद्दमे बापिस लेने की मांग का ज्ञापन दिया था जिसमे अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा की चाटुकारिता में लोकतंत्र का अपमान करते हुये जिलाध्यक्ष से असभ्यता से बात की थी जिसका अनुज मिश्रा द्वारा संविधान के अनुरूप विरोध किया गया था इसी के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा सहित दस अज्ञात कांग्रेसजनों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत कोतवाली उरई मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.