उरई(जालौन)।आटा पुलिस को मिली सफलता मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को मय अवैध असलहों के साथ किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से तीन तमंचे 315 बोर के, एक बंदूक एकनाली 12 बोर,7 कारतूस 315 बोर,7 कारतूस 12 बोर,एक लोहे का सरिया,एक अरिया बरामद किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम-1- सत्येन्द्र उर्फ सत्तू शूटर
2- कपिल लोधी
3-संजू लोधी
4- पिंटू लोधी
5-अभिषेक लोधी बताया गया है।
इन सभी अभियुक्तों को आटा पुलिस ने ईदगाह से गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।