शाहजहांपुर / प्रदेश में हुआ सपा बसपा गठबंधन और कुछ नही सिर्फ चू चू का मुरब्बा है मुलायम सिंह वरिष्ठ नेता है संम्मानित और वह हालातो को अच्छी तरह से भाँपने वाले बुद्धिमान नेता है उन्होंने आशीर्वाद दिया है तो विजय होगी ही उपरोक्त बात प्रदेश के नगर विकास कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कही श्री खन्ना आज नगर के ग्राम नवादा इंडेपुर में उत्सव भवन व आशा ज्योति केंद्र के शिलान्यास समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित थे ।जिनकी अनुमानित लागत 2 करोड़ 40 लाख रुपये है । मीडिया से बात करते हुए श्री खन्ना ने कहा कि जनपद को आज उनके द्वारा 2 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने बाले उत्सव भवन और आशा ज्योति केंद्र की सौगात दी है उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ियों का वेतन बढ़ने की उनको बधाई। मुलायम सिंह के आशीर्वाद मामले पर पूछने पर उन्होंने उनकी प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ व ज्ञानी नेता बताया और प्रदेश के सपा बसपा गठबंधन को चू चू का मुरब्बा बताया और बीजेपी में मुलायम को आने की दावत भी दे डाली।
सपा बसपा का गठबंधन चू चू का मुरब्बा -खन्ना
Related Posts
Jalaun : DM और SP ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था
📌बंदियों से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण हो : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय उरई : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० विनय कुमार सिंह ने जिला…
जनपद जालौन में 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश का दिखा कहर
📍200 mm बरसा पानी,स्कूल बंद और फसलें हुई जलमग्न 📍स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में हुई तैनात,पंपों के जरिए की गई जल निकासी की व्यवस्था उरई…

