उरई-गिरजा महिला बाल विकास सेवा संस्थान द्वारा किया सावन महोत्सव का आयोजन

उरई(जालौन)।उरई के करमेर रोड स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में गिरजा महिला बाल विकास सेवा संस्थान व सादभावना ग्रामोत्थान संस्थान उरई के द्वारा श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि-अनिल बहुगुणा नगर पालिका अध्यक्ष उरई द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित किया गया।
संस्था द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लड़कियों ने भाग लिया।।और अपने अपने हाथों पर मेहँदी लगाई।
वही कुछ लड़के व लड़कियों ने डांस किया तो किसी ने किसी तरह अपना अनुभव दिखाया।
वही कुछ बच्चे-बच्चियां ऐसे भी थे।जिन्हें जन्म से ही दिखाई नहीं देता था।मगर उन बच्चों ने भी संस्कृति गाने सुनाये व तबला, हर्मोनिया बजा कर अपना अनुभव दिखाया। संस्था द्वारा बच्चे व बच्चियों को सम्मानित किया गया।
वही अनीता वर्मा ने सभी को सावन गीत सुनाया।
वही सादभावना ग्रामोत्थान संस्थान ने कहा कि-वह बहुत जल्द एक मुहीम शुरू करने जा रहे हैं।इस मुहीम में सभी जाति व धर्म के लोगो को एक साथ जोड़ा जाएगा बिना किसी भेदभाव के।

इसी मौके पर-आरती उपाध्याय, ममता स्वर्णकार, अभिजीत सर,उमा देवी (G.M.V सेवा संस्थान सचिव),अनुरुद्ध प्रताप(कोषाध्यक्ष),अमित कुमार तिवारी(सामवेदी),सुनीता पांडेय(गिरजा महिला बाल विकास सेवा संस्थान उरई),ओमप्रकाश यादव(कार्यक्रम संयोजक),दिगम्बर नारायण तिवारी(अध्यक्ष सादभावना ग्रामोत्थान सेवा संस्थान उरई)आदि शामिल रहे।

soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर के साथ रंजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.